Home Featured जगदीश नारायण ब्रह्मचारी आश्रम में फ्री मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन।
Featured - मुख्य - December 11, 2022

जगदीश नारायण ब्रह्मचारी आश्रम में फ्री मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन।

दरभंगा: रविवार को तारडीह प्रखंड क्षेत्र के लगमा गांव स्थित जगदीश नारायण ब्रह्मचारी आश्रम में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ० नूतन राय, डॉक्टर अदिति, मेडिसिन के कुमार नितिन, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ० सूरज, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ० पुनीत गुप्ता, धीरेंद्र कुमार, नीतीश कुमार एवं डॉक्टर राहुल कुमार उपस्थित थे।

शिविर में लगभग दो सौ पचास मरीजों की जांच कर मुफ्त दवा दी गई तथा उचित परामर्श भी दिया गया।

Advertisement

इस दौरान डॉक्टरों ने बताया कि जगदीश नारायण ब्रह्मचारी आश्रम जो समाज कल्याण के लिए अपना योगदान दे रहा है वह निश्चय ही एक क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने कहा यहां के बच्चों और ग्रामीणों के बीच चिकित्सा शिविर का आयोजन कर एक सुखद अहसास हुआ है।

इस दौरान मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव मृगेंद्र ठाकुर, अमित कुमार एवं बलराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share