Home Featured पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत।
Featured - मुख्य - December 12, 2022

पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत।

दरभंगा: गौड़ाबौराम प्रखंड के पलवा गांव में रविवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक अंकुश चौपाल पलवा निवासी भगवान देव चौपाल का पुत्र बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अंकुश अपनी मां के साथ खेत देखने तटबंध के भीतर गया था। वहां पानी से भरे गढ्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गई। बड़गांव ओपीध्यक्ष ने कहा कि शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

Advertisement
Share