Home Featured आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज।
Featured - मुख्य - December 13, 2022

आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम चुनाव की तैयारियां जहां जोर शोर से चल रही है, वहीं जिला प्रशासन द्वारा आदर्श आचार संहिता का उलंघन न हो, इसपर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी के तहत फ्लाइंग स्क्वायड की टीम भी बनायी है।

इसी फ्लाइंग स्क्वायड टीम के द्वारा मंगलवार को विश्वविद्यालय थाना में वार्ड 14 के वार्ड पार्षद पद के एक प्रय्याशी राखी कुमारी के विरुद्ध आर्दश अचार संहिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Advertisement

फ्लाइंग स्क्वायड में शामिल सदर अंचल की राजस्व पदाधिकारी मुन्नी कुमारी ने बताया कि भ्रमण के दौरान बिजली के पोल पर प्रत्याशी द्वारा बैनर लगाया गया था, जो आर्दश आचार संहिता का उलंघन है। इसी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Share