Home Featured मैथिल महासभा द्वारा किया गया महादेव पूजा का आयोजन।
Featured - मुख्य - December 13, 2022

मैथिल महासभा द्वारा किया गया महादेव पूजा का आयोजन।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: अखिल भारतीय मैथिल महासभा द्वारा बलभद्रपुर अवस्थित कार्यालय परिसर में मंगलवार को महादेव पूजा का आयोजन किया गया। पंडित विश्वनाथ झा के संयोजन में सवा लाख महादेव की पूजा की गयी, जिसमे मुख्य यजमान के रूप में डॉ विनय मिश्रा मौजूद थे।

महासभा के उपाध्यक्ष उमेश झा ने बताया कि वर्षों से जीर्णशीर्ण अवस्था मे पड़े कार्यालय परिसर का जीर्णोद्धार कार्य एक वर्ष से चल रहा है। परिसर का स्वरूप किसी भी आयोजन केलिए तैयार हो चुका है। इसी अवसर पर महादेव की पूजा की गयी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सदस्यों द्वारा तन मन धन से सहयोग किया गया है, जिसके फलस्वरूप इस परिसर का जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है।

मौके पर अशोक मिश्र, पंडित रामचंद्र झा, डॉ राजकुमार पाठक, पंडित धनेश्वर झा, पंडित ओमकार झा, डॉ आमोद झा, उदय शंकर चौधरी, प्रभाकर झा, ओमप्रकाश झा, गोपाल चौधरी, पंकज झा, आदित्य नारायण मन्ना, रामकुमार झा आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share