
परीक्षा फॉर्म भरने दरभंगा गई युवती का अपहरण, एफआईआर दर्ज।
दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीया युवती गत एक दिसंबर को परीक्षा फॉर्म भरने दरभंगा गई, जो वापस घर नहीं लौटी। युवती का मोबाइल फोन भी बंद है। काफी खोजबीन के बाद युवती के पिता ने पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी कमतौल थाने में दर्ज करायी है। एक मोबाइल नंबर का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि युवती बराबर उस नंबर से बात करती थी। यह मोबाइल किसका है वह ज्ञात नहीं है। जब से युवती का मोबाइल फोन बंद है तभी से उक्त मोबाइल फोन भी बंद पड़ा है। युवती के पिता का दावा है कि इसी मोबाइल के धारक ने युवती को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। मामले का अनुसंधान सअनि गोपाल कुमार गुप्ता कर रहे हैं।


