Home Featured व्हाट्सएप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने दर्ज करवायी प्राथमिकी।
Featured - मुख्य - December 14, 2022

व्हाट्सएप पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने दर्ज करवायी प्राथमिकी।

दरभंगा: एक पति द्वारा दहेज की खातिर दो बच्चे की मां को व्हाट्सएप पर तीन तलाक दे देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित महिला ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है।

पीड़ित महिला खान चौक निवासी मोबारक हुसैन की पुत्री फातमा रहमानी ने बताया कि इससे पहले महिला के साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे।प्राथमिकी में उसने कहा है कि वर्ष 2018 में उसकी शादी मुस्लिम रीति से केवटी थाना क्षेत्र के ओंसी निवासी मो वकार सलाम के साथ हुई थी। दोनों से दो लड़की है। दहेज की खातिर ससुराल वाले अक्सर मारपीट करते थे। पति ने 24 मार्च 2021 को इतना मारपीट किया की डीएमसीएच में भर्ती होना पड़ा।

Advertisement

घटना को लेकर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह मायके में रहती थी। ससुराल वाले केस उठाने का दबाव देते थे। 5 दिसंबर को उसके पति ने व्हाट्स एप कॉल कर तलाक तलाक तलाक बोल दिया और कहा की अब तुम आजाद हो।

Share