
मुख्यालय से चंद दूरी पर पुलिस ने जब्त की अंग्रेजी शराब की खेप।
दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला मुख्यालय से चंद दूरी पर अवस्थित थाना क्षेत्र के न्यू खजासराय कॉलोनी से महंगी शराब की 375 बोतलें बरामद की हैं।
बताया जाता है कि शराब कारोबारी ने कई कार्टनो में भरी मंहगी शराब की बोतलों को घर के बगल में ही एक खाली जगह पर छिपा रखा था।
सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गयी। इस छापेमारी में पुलिस ने एक बोरे में बंद 375 बोतल बरामद किया। यह शराब न्यू खजासराय कॉलोनी निवासी प्रवीण सिंह के घर के बगल में अवस्थित गड्ढे में छिपाकर रखी थी।

हालांकि शराब कारोबारी पुलिस को हाथ नहीं लगा। बताया जाता है कि प्रवीण सिंह के पुत्र गौरव कुमार ने ही शराब को छिपा कर रखा था। वह पुलिस को देखते ही फरार हो गया। कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

