
तीन तलाक देने के आरोप में पति और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा: तीन तलाक देने वाले पति मो. वकार सलाम को महिला थाना की पुलिस ने लहेरियासराय स्थित स्वीट होम चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वकार सलाम के पिता को भी इससे कुछ ही घंटे पूर्व महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को गुरुवार की शाम न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मो. वकार सलाम ने पत्नी को मोबाइल फोन पर तीन तलाक दिया था।

जिसे लेकर पत्नी ने लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खान चौक निवासी मोबारक हुसैन की बेटी फातमा रहमानी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। दिए गए आवेदन में बताया गया था कि 5 दिसंबर की शाम उनके पति ने मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति सहित उनके सास ससुर दहेज की मांग करते थे, जो नहीं देने पर मारपीट और यातना देते थे। इससे पूर्व भी दहेज और मारपीट कर घर से निकालने का मामला दर्ज हुआ और वह अभी न्यायालय में चल रहा है। वहीं, पति ने बताया कि वह तीन तलाक नहीं दिया है। जबकि पत्नी का आरोप है कि उनके मोबाइल फोन और व्हाट्सएप पर पति ने तीन तलाक दिया है। जिसका सबूत मोबाइल फोन पर है, जो महिला थाना की पुलिस अधिकारी को उपलब्ध कराया गया है। महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि फातमा के ससुर केवटी थाना क्षेत्र के औंसी निवासी जफीरूल सलाम को गिरफ्तार किया गया है। वहींं, उसके पति वकार सलाम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

