Home Featured विद्युत अधीक्षण अभियंता ने स्मार्ट मीटर लगाने व राजस्व को लेकर की समीक्षा बैठक।
Featured - मुख्य - December 15, 2022

विद्युत अधीक्षण अभियंता ने स्मार्ट मीटर लगाने व राजस्व को लेकर की समीक्षा बैठक।

दरभंगा: विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पंडासराय में गुरुवार को विद्युत अधीक्षण अभियंता सीताराम पासवान ने समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने व राजस्व की समीक्षा की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस महीने विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल लहेरियासराय में वर्तमान समय तक 87 बड़े बकायेदारों का विद्युत संबंध विच्छेदन किया गया। एक उपभोक्ता पर बिजली चोरी करते हुए पाए जाने के कारण प्राथमिकी दर्ज करायी गयी तथा एक उपभोक्ता पर अपने घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक परिसर में जलाते हुए पाए जाने के कारण जुर्माना किया गया। राजस्व संग्रहण के लिए जेई को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि दरभंगा शहरी में लगभग 24 घंटे विद्युत की आपूर्ति की जा रही है तो उपभोक्ताओं को भी हरेक महीने अपने विद्युत विपत्र को जमा करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता विकास कुमार के साथ सहायक विद्युत अभियंता सुधांशु कुमार,जेई कैलाश कुमार, हिमांशी प्रिया आदि थे।

Share