
मायके से ससुराल जा रही महिला का अपहरण।
दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता मायके से 29 नवंबर को अकेली अपने ससुराल पांव पैदल जा रही थी। कमतौल बाजार में सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बसहा गांव निवासी किशोर भंडारी के बेटे सुशील भंडारी ने विवाहिता को बहला फुसला कर अगवा कर लिया। विवाहिता के पिता ने जब सुशील के रिश्तेदार व कुम्हरौली गांव निवासी राम चंद्र भंडारी के बेटे शंभू भंडारी से पूछताछ करने उसके घर गए तो शंभू, उनकी पत्नी सुनीता देवी व बेटे कुंदन भंडारी ने गाली गलौज कर मारपीट का प्रयास कर भगा दिया है। उन्हाेंने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती थी।


