
पता नहीं बताने पर असमाजिक तत्वों ने पीट पीटकर गृह स्वामी को किया घायल।
दरभंगा: बिरौल रेलवे स्टेशन परिसर के समीप असमाजिक तत्वों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला समने आया है। इसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। सभी का ईलाज स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी में कराया गया।

जहां चिकित्सक ने गंभीर रुप से जख्मी गृहस्वामी गणेश चौपाल , पत्नी विमला देवी , पुत्र संजय चौपाल , मनीष चौपाल , रंजन देवी को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा।वही गृहस्वामी की वर्षीय पुत्री काजल कुमारी का ईलाज स्थानीय सीएचसी में किया गया। बताया जाता है कि कुछ असमाजिक तत्व स्टेशन परिसर के समीप बसे पीड़ित परिवार से एक दुकानदार का पता पूछ रहे थे। पता नहीं बताने पर मारपीट की। इधर थानाध्यक्ष एसएन सारंग ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया था।

