Home Featured मनोकामना मंदिर के समीप से बाइक की हुई चोरी।
Featured - मुख्य - December 15, 2022

मनोकामना मंदिर के समीप से बाइक की हुई चोरी।

दरभंगा: शहर के यूनिवर्सिटी परिसर स्थित मनोकामना मंदिर के समीप से गुरुवार को एक बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में जीएम रोड निवासी दमन दत्त झा के पुत्र गौरव दत्त झा ने थाना में शिकायत किया है। उन्होंने बताया है कि दोपहर करीब सवा दो बजे मनोकामना मंदिर के समीप सं.त यूनिवर्सिटी के बंद गेट के पास वें होंडा शाइन बाइक खड़ी कर एसबीआई शाखा में गए थे । करीब आधा घंटा बाद वापस आए तो गाडी गायब थी।आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन गाड़ी का पता नही चल सका। पुलिस सीसीटीवी कैमरा देख चोर का पता लगा रही है।

Advertisement
Share