
काली मंदिर से चांदी के मुकुट एवं स्वर्ण आभूषणों सहित लाखों की चोरी।
दरभंगा: जिले में इनदिनों चोरों के कहर से इंसान तो क्या भगवान भी नहीं बच पा रहे हैं। ताजा मामले में बहेड़ी बाजार स्थित काली मंदिर से ग्रिल व ताले को तोड़कर शुक्रवार की देर रात को तीन किलो के चांदी के मुकुट व अन्य स्वर्ण आभूषणों सहित घंटी, कपड़े व नगद की चोरी कर ली गयी। मंदिर के पुजारी विजय कुमार साह ने शनिवार को थाने में आवेदन देकर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण व नगद चोरी होने की बात बतायी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि मामले को लेकर थाने में कांड अंकित करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

