
डीएम ने बेसहारों के बीच किया कम्बल का वितरण।
दरभंगा: जिले में बढ़ रहे शीतलहर व ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी राजीव रौशन के द्वारा लहेरियासराय स्टेशन अवस्थित शनि मंदिर के समीप लगभग 70 गरीब व बेसहारा लोगों को ठंड के प्रकोप से बचने के लिए जिला आपदा प्रबंधन शाखा ने कम्बल वितरण करवया।
मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी सह जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सत्यम सहाय उपस्थित थे।

