
दरभंगा आने वालों हवाई यात्रियों पर सटीक बैठ रहा है पुराना हिंदी गाना – जाना था जापान पहुँच गए चीन..
देखिये वीडियो भो👆
दरभंगा: दरभंगा आने वाले हवाई यात्रियों केलिए आजकल एक पुरानी हिंदी फिल्म का गाना बड़ा ही सटीक बैठता है। मशहूर गाना जाना था जापान पहुंच गए चीन… के तर्ज पर दरभंगा आने वाले हवाई यात्रियों को प्लेन में बैठाया तो जाता है दरभंगा केलिए, पर पहुंचाया कहाँ जाएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं होती। हाल ही में कुछ दिन पहले बंगलोर से दरभंगा चले यात्रियों को स्पाइस जेट ने हैदराबाद में उतार दिया था। अब रविवार को भी एक ऐसा ही नमूना एकबार फिर विमान कम्पनी स्पाइस जेट ने प्रस्तुत किया है।

दरअसल, रविवार को मुंबई से यात्रियों ने दरभंगा के लिए फ्लाइट ली थी लेकिन उन्हें देर शाम पटना एयरपोर्ट पर लाकर छोड़ दिया गया। इसके बाद यात्रियों ने जमकर बवाल काटा लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। यात्रियों का कहना था कि उन्होंने मुबंई से दरभंगा के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट का टिकट लिया था। स्पाइस जेट के कर्मियों से पूछा गया तो कह रहे हैं कि आप लोगों की यात्रा पूरी हो गई। यहां से खुद व्यवस्था कर सबको दरभंगा जाना होगा।
हर बार की तरह इसबार भी इस गड़बड़ी पर एयरपोर्ट ऑथिरिटी या स्पाइस जेट के अधिकारी कोई जवाब नही दे पा रहे हैं। एयरपोर्ट की सुविधा लाने केलिए दिन रात ढिंढोरा पीटने वाले नेतागण भी यात्रियों के साथ बार बार इस असुविधा केलिए जिम्मेवारी लेना तो दूर, चर्चा तक करना मुनासिब नहीं समझे।

ऐसे में अब यात्रियों को दरभंगा आने के बदले कहीं और लैंड करवा दिया जाए तो बस यही गाना गुनगुनाना रास्ता बचता है – जाना था जापान, पहुंच गए चीन..

