
सर्व भाषा मासिक कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन।
दरभंगा: रविवार को लक्ष्मी सागर में राष्ट्रीय कवि संगम जिला इकाई के तत्वावधान में प्रो० ललित कुमार झा की अध्यक्षता में सर्व भाषा मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
स्वागत भाषण विनोद कुमार हसोड़ा के द्वारा किया गया। वहीं मंच संचालन डॉक्टर चन्द्र मोहन पोद्दार ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय भाव बोध से भरे काव्य पाठ करने वालों में विनोद कुमार हसोड़ा, कुमार अनुराग, संगीता कुमारी ने हिंदी भाषा में काव्य पाठ किया।

शंभू नारायण चौधरी जी ने अंगिका भाषा में काव्य पाठ किया। प्रो० ललित कुमार झा, रीतु प्रज्ञा एवम् मुन्नी मधु द्वारा मैथिली भाषा में काव्य पाठ किया गया। डॉक्टर चन्द्र मोहन पोद्दार ने बज्जिका में काव्य पाठ किया। धन्यवाद ज्ञापन कुमार अनुराग ने किया।

