
दरभंगा पहुंचे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को पूर्व एमएलसी ने किया सम्मानित।
दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में रविवार से होने वाले सेमिनार में शामिल होने दरभंगा पहुंचे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, यूके के प्रो. दिवाकर आचार्य का लनामि विवि के सामाजिक विज्ञान संकाय के पूर्व डीन और पूर्व विधान पार्षद डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने पाग, चादर और मखान की माला से स्वागत किया।

मूलत नेपाल के नागरिक प्रो. आचार्य ऑक्सफोर्ड विवि में ऑल सोल्स कॉलेज के फेलो हैं और विवि के प्रतिष्ठित चेयर ‘स्पैल्डिंग प्रोफेसर ऑफ ईस्टर्न रिलीजन’ के पद पर हैं। इस चेयर पर ऑक्सफोर्ड विवि में प्रोफेसर रहे भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भी पदस्थापित थे। प्रो. आचार्य पं. वाचस्पति मिश्र की टीका ‘तत्वसमीक्षा’ की खोज व प्रकाशित करने के कारण प्रख्यात हैं।

