
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर जलकर राख।
दरभंगा: मोरो थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में रविवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गये। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते-देखते ठक्कन राम, पंकज राम और राजीव राम के घर और उसमें रखा सारा सामान जल गया।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड वालों को दी। अग्निशमन दल पहुंचा, लेकिन इससे पूर्व ही ग्रामीणों ने अथक परिश्रम कर आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना सीओ कैलाश चौधरी को पूर्व मुखिया विजय चौधरी ने दी। लेकिन रविवार होने के कारण समाचार प्रेषण तक अंचल के कोई भी पदाधिकारी पीड़ितों की सुधि लेने नहीं पहुंचे थे।

