Home Featured चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - December 18, 2022

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

दरभंगा: बहादुरपुर थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें बहादुरपुर थानाक्षेत्र के दिलावरपुर निवासी चंदन दास और मिल्कीचक निवासी मो. अफरोज शामिल है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुरुवार को दोनों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर लिया था।

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जहां से जुर्माना की राशि जमा करने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। इस बीच पुलिस ने जब्त बाइक का जब सत्यापन किया तो वह चोरी की पाई गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मधुबनी जिले के राजगनर थानाक्षेत्र के एक साथी का भी नाम भी बताया है। चोरी की बाइक खरीद-बिक्री में शामिल है। पुलिस अब उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने में जुटी है।

Share