Home Featured एलएनएमयू के सीनेट की बैठक में 16 अरब 26 करोड़ 76 लाख के घाटे का बजट पारित।
Featured - मुख्य - December 22, 2022

एलएनएमयू के सीनेट की बैठक में 16 अरब 26 करोड़ 76 लाख के घाटे का बजट पारित।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में गुरुवार को कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक हुई। इसमें वर्ष 2023- 24 के प्रस्तावित बजट को स्वीकृत किया गया। राज्यपाल सह कुलाधिपति ने इस बैठक की अध्यक्षता के लिए कुलपति को अधिकृत किया था।

बैठक में 17 अरब 24 करोड़ 27 लाख 58 हजार नौ रुपए के अनुमानित बजट में 16 अरब 26 करोड़ 76 लाख छह हजार 493 रुपए की मांग राज्य सरकार से की गई है। प्रस्तुत बजट को ध्वनिमत से स्वीकार करते हुए सदस्यों ने इसमें समुचित आंशिक संशोधन के लिए कुलपति, वित्तीय परामर्श तथा कुलसचिव को अधिकृत किया। कुलपति प्रो. सिंह ने सदस्यों का स्वागत करते हुए अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया। इस पर सदस्यों ने गहन विचार- विमर्श कर ध्वनि मत से स्वीकृति दे दी।

Advertisement

विचार व्यक्त करने वालों में अनिल कुमार झा, डॉ. विजय कुमार झा, डॉ. राम अवतार प्रसाद, श्याम किशोर प्रधान, विनय कुमार झा, प्रो. दिलीप कुमार चौधरी, प्रो. विनोद कुमार चौधरी, प्रो. जितेन्द्र नारायण, डॉ. शंभूनाथ ठाकुर, डॉ. संत कुमार चौधरी, डॉ. अशोक कुमार झा, राम सुभग चौधरी, डॉ. अंजीत चौधरी, गगन कुमार झा, विजय कुमार, मो. अबुशामा, डॉ. सुरेश प्रसाद राय, प्रो. नारायण झा, संतोष कुमार तथा प्रो. विनय कुमार चौधरी शामिल थे।

प्रतिकुलपति प्रो. डॉली सिन्हा ने विवि का वित्तीय वर्ष 2023- 24 का बजट प्रस्तुत करते हुए अपने अभिभाषण में कहा कि पूरे बजट को सात खंडों में बांटकर समुचित राशि का प्रावधान किया गया है। बजट राज्य सरकार के दिशा- निर्देश के अनुरूप विहित प्रपत्र में तैयार किया गया है। सीनेट की बैठक के कारण कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद ने परंपरानुसार 23 दिसंबर को विवि मुख्यालय सहित सभी पीजी विभागों व कॉलेजों को बंद रखने की घोषणा की। बैठक में सभी सीनेट सदस्य, पदाधिकारी, संबंधित कर्मी व पत्रकार उपस्थित थे।

Advertisement

बैठक का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कुलसचिव प्रो. अहमद ने कहा कि सीनेट की बैठक छात्र-छात्राओं, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों तथा विवि के हित में होता है। विवि ने 32 नए विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने सीनेट की बैठक में सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share