Home Featured सेंध लगाकर आभूषण की दुकान से नगद सहित जेवरात की चोरी।
Featured - मुख्य - December 23, 2022

सेंध लगाकर आभूषण की दुकान से नगद सहित जेवरात की चोरी।

दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र मे चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंदिर में चोरी के बाद चोर अब ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार की रात शिवनगर घाट चौक पर स्थित विजय ज्वेलर्स में सेंध लगाकर चोर नगद सहित लाखो की सोने-चांदी की जेवरात उड़ाकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मनीषचंद्र चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित दुकानदार विजय वर्मा ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह बुधवार की देर शाम दुकान बंद कर अपने गांव चले गये। सुबह जब दुकान खोले तोदुकान का सारा समान बिखरा पड़ा था। वहीं दुकान के पीछे के दीवार र्का इंट निकला हुआ था। चोरो ने दुकान में रखे चांदी के ढाई किलो के नए जेवरात एवं सोने के लगभग 68 ग्राम के जेवर सहित गल्ला मे रखे पांच हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया।

Advertisement

थानाध्यक्ष एसएन सारंग ने बताया कि घटनास्थल पर छानबीन कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share