
हथियार के बल पर ऑटो चालक से नगद व मोबाइल फोन की लूट।
दरभंगा: थाना क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था चरमरा सी हो गई है। बेलगाम अपराधी दिनदहाड़े हथियार के बल पर छिनतई की घटना को अंजाम देने में लगे हैं।
रविवार को दिन के करीब 10 बजे एसएच 56 बिरौल-बेनीपुर मुख्य सड़क पर सिसौनी मोड़ के समीप राहगीरों व सुरक्षा बलाें की आवाजाही के बीच एक ही बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल सटाकर ऑटो चालक से नगद व फोन लूटकर भागने में सफल रहे।

इसे लेकर ऑटो चालक बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर दाथ गांव निवासी मो हैदर अली के पुत्र नेराज आलम ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है। चालक ने बताया कि पेसेंजर को पहुंचाकर बेनीपुर की ओर घर लौट रहे थे।

