
Home Featured अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन तथा सीएनजी को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय के उप सचिव से मिले सांसद।
अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन तथा सीएनजी को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय के उप सचिव से मिले सांसद।
दरभंगा: सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने सोमवार को नई दिल्ली में पेट्रोलियम मंत्रालय के उप सचिव आनंद कुमार झा से मुलाकात कर दरभंगा में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, अंडरग्राउंड गैस पाइप लाइन तथा सीएनजी सहित अन्य कई विषयों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि पीएनजी के सर्वे कार्य को पूर्ण कर भेजी गयी डिटेल्स फीजिबिलिटी रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वहीं सीएनजी पंप स्थापना का कार्य तीव्र गति से जारी है। कई पंप का कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस आपूर्ति (पीएनजी) का कार्य भी प्रक्रियाधीन है। उन्होंने दरभंगा शहर में पीएनजी का कार्य जल्द पूर्ण हो इसको लेकर सभी कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मिथिला के समुचित विकास को कृतसंकल्पित हैं।

