
ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा का अपहरण, एफआईआर दर्ज।
दरभंगा: जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को बदमाशों ने एक स्कूली छात्रा का अपरहरण कर लिया।ग्रामीणों ने बताया कि छात्रा का अपहरण उस समय किया गया जब वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जमालपुर थानाध्यक्ष राजनंद कुमार ने कहा कि उक्त घटना को लेकर जमालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इसमें जमालपुर थाना क्षेत्र के कुबौल गांव निवासी मो. माना, मो. घूरन, मो. खोजा, मो. जिलान सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अपहृत छात्रा की बरामदगी और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर

