Home Featured शार्ट सर्किट से लगी आग में मोबाइल सॉफ्टवेयर का दुकान जलकर राख।
Featured - मुख्य - December 27, 2022

शार्ट सर्किट से लगी आग में मोबाइल सॉफ्टवेयर का दुकान जलकर राख।

दरभंगा: सोनकी ओपी क्षेत्र अंतर्गत महुआ चौक पर धर्मेश मोबाइल सॉफ्टवेयर के दुकान पर बिजली के शॉर्ट सर्किट लगने से दुकान में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया। दुकानदार जफरा निवासी रामविलास मंडल के पुत्र राधेश्याम मंडल ने बताया कि दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने मुझे जानकारी दी, जिसके बाद सोनकी ओपी की पुलिस को सूचना दी गई। सोनकी ओपी अध्यक्ष रुदल प्रसाद दल केसाथ पहुंच कर स्थानीय लोगों के मदद से आग पर काबू पाया। सोनकी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बैधनाथ मंडल ने बताया कि दुकान में लगे आग पर काबू पा लिया। जिसमें रखा लाखों रुपए का सामान का नुकसान पहुंचा है।

Advertisement
Share