
घात लगाए बदमाशों ने मुखिया पति पर किया जानलेवा हमला, डीएमसीएच में भर्ती।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: जिले के बहेड़ी प्रखंड के निमैठी पंचायत की मुखिया माधवी कुमारी के पति शशि कुमार सिंह पर साेमवार की देर शाम जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में वे बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने उन्हें डीएमसीएच में भर्ती करवाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि शशि सिंह निमैठी गांव के स्व महेन्द्र सिंह के श्राद्धकर्म से भोज खाकर साेमवार की देर शाम अपनी बाइक से गांव कोरिगामा लौट रहे थे। इसी दौरान गुलाब सिंह के पोखरा के समीप घात लगाकर बैठे लोगों ने उन्हें घेरकर उनपर लाठी, डंडा, हॉकी स्टिक व लोहे के रॉड से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी भोज खाकर वापस लौट रहे लोगों ने उनके परिजनों को दी गयी।
परिजनों द्वारा उन्हें डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

