
फरवरी में आयोजित किया जाएगा महावीर झंडा महोत्सव, कमेटी गठित।
दरभंगा: जाले के रेवढ़ा गांव के झंडा स्थल के पास आगामी चार फरवरी को एक दिवसीय महावीरी झंडा महोत्सव का आयोजन होगा।
इसे लेकर मंगलवार को बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य एवं आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से आपसी सौहार्द वातावरण में

महावीरी झंडा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। सफलता के 42 वें वर्ष में महावीरी झंडा महोत्सव मनाने के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर शशि रंजन प्रसाद चुनचुन, सचिव पद पर गौड़ी शंकर दास एवं कोषाध्यक्ष पद पर संतोष शर्मा, उपसचिव पद पर अवधेश पासवान, उप कोषाध्यक्ष पद पर राम दरस शर्मा और उपाध्यक्ष पद पर विनोद बैठा चुने गए। महावीरी झंडा महोत्सव को लेकर तीन जनवरी को पटेल चौक स्थित बंसवारी में बंसकट्टी करने का निर्णय लिया गया।

