Home Featured ट्रेन से गुवाहाटी से दरभंगा आ रही मां बेटी को बेहोश कर उड़ाए 11 लाख रुपये।
Featured - मुख्य - December 28, 2022

ट्रेन से गुवाहाटी से दरभंगा आ रही मां बेटी को बेहोश कर उड़ाए 11 लाख रुपये।

दरभंगा: एकबार फिर नशाखुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह ने ट्रेन से गुवाहाटी से दरभंगा आ रही बिरौल प्रखंड निवासी मां-बेटी को अपना शिकार बनाया। नशाखुरानी गिरोह के बदमाशों ने दोनों को बेहोश कर उनके बैग में रखे 11 लाख रुपये उड़ा लिए। बेहोशी की हालत में मिलने पर रेल पुलिस ने बुधवार को दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है।

मां-बेटी की पहचान क्रमश कंजन देवी व लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। इलाज के बाद थोड़ा सा होश में आने पर कंचन देवी ने बताया कि उनके पति जड्डू मंडल का गुवाहाटी में होटल का व्यवसाय है। उन्होंने कहा कि गांव में उनलोगों का मकान बन रहा है। छत की ढलाई के लिए 11 लाख रुपये लेकर आ रही थी। उन्होंने कहा कि हम लोग गुवाहाटी से अवध असम ट्रेन से चले थे और समस्तीपुर में उतरे। वहां से फिर दूसरी ट्रेन से दरभंगा पहुंचे। इस दौरान एक युवक से जान-पहचान हुई। हम लोगों ने उसी के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद क्या हुआ, मुझे याद नहीं है।

Advertisement

महिला ने बताया कि साथ में दो बड़े बैग और एक लेडिज बैग था। बैग में ही मोबाइल फोन, आभूषण और 11 लाख रुपये थे। रास्ते में बेहोश कर उचक्के ने हमारा सारा सामान उड़ा लिया। परिजन शांति देवी ने बताया कि इन लोगों का पांच कमरे का मकान बिरौल में बन रहा है। उसी की ढलाई के लिए रुपये लेकर आ रही थी।

इधर, इलाजरत कंचन देवी तो होश में आ गई हैं, लेकिन उनकी 13 वर्षीया बेटी लक्ष्मी कुमारी का इलाज चल रहा है। 11 लाख की राशि गंवाने के सदमे से महिला और परिजन बदहवास हैं।

Share