
नाले की जमीन पर मिट्टी भरने का विरोध करने पर हुई मारपीट में चार घायल।
दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली में नाले की जमीन पर मिट्टी भरने का विरोध करने पर हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए।

महिला सहित अन्य घायलों को सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में गांव के ही तेतर चौधरी की पत्नी गिरजा देवी ने सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें देवेन्द्र भगत उर्फ पटनिया, महेश भगत, सुनीता देवी आदि को नामजद किया है। दर्ज कांड में कहा है कि 25 दिसंबर को शाम चार बजे वे चारों सरकारी नाले को मिट्टी से भर रहे थे। मैंने जब मना किया तो सभी ने मेरे फूस के घर को तोड़ दिया। विरोध करने पर मारपीट की एवं अभद्र व्यवहार किया। बचाने जब मेरे वृद्ध पति तेतर चौधरी आए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। घर में घुसकर मारपीट करने एवं लूटपाट करने के भी आरोप लगाए गए हैं। थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

