Home Featured कमतौल थाना परिसर में गुंडा परेड का किया गया आयोजन।
Featured - मुख्य - January 3, 2023

कमतौल थाना परिसर में गुंडा परेड का किया गया आयोजन।

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्रों में अमन शांति के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय होती नजर आ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को कमतौल थाना परिसर में थानाध्यक्ष बरुण कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में गुंडा परेड का आयोजन किया गया।

Advertisement

मौके पर थाना के सभी अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद थे। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गोस्वामी ने बताया कि क्षेत्रों में अमन शांति बहाल रहे, इसके लिए गुंडा परेड का आयोजन किया गया है। इससे गुंडा तत्वों में पुलिस का भय बना रहेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रों में कितने असमाजिक तत्व व शराब कारोबारी है। इसका पता लगाया जा रहा है एवं कितने कारोबारी जेल गए और वापस आ कर क्या कर रहे हैं। इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसके उपरांत अनुसंधान किया जाएगा कि वास्तव में वे अपराधी प्रवृति में तो कही संलग्न तो नहीं हैं।

Share