
एम्स के मुद्दे पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए वामपंथी संगठनों ने भाजपा से मांगा 17 साल का हिसाब।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: भाजपा को दरभंगा जिले से सांसद और दस विधानसभा में से सात विधायक देने के बाबजूद दरभंगा और दरभंगावासियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए वामपंथी संगठनों द्वारा शनिवार को शहर के कर्पूरी चौक पर एकदिवसीय धरना दिया गया।
धरना का आयोजन आइसा, इंकलाबी नौजवान सभा एवं इंसाफ मंच द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। धरना के दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ग़यी।

इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया भाजपा एम्स के मुद्दे पर आमजनों को केवल गुमराह कर रही है। भाजपा नेता दो साल से केवल बयानबाजी कर रहे हैं और फ़ोटो खिंचा रहे हैं। 17 साल बिहार में सत्ता में रहने के दौरान भाजपा ने स्वास्थ्य विभाग को हमेशा अपने पास रखा। फिर भी करोड़ों की लागत से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को चालू नहीं करवा सकी।
वक्ताओं ने सवाल उठाया कि 17 साल के शासन काल मे बंद पड़े मिलों को चालू करवाने की बात क्यों नहीं हुई।
धरना के दौरान मिथिला में सेंट्रल यूनिवर्सिटी नहीं बनने और दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के बंद रहने का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया गया।
धरना को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से गजेंद्र नारायण शर्मा, संदीप कुमार चौधरी, नेयाज अहमद, देवेंद्र कुमार साहू, मयंक कुमार, सदीक भारती आदि शामिल थे।

