Home Featured अंचलाधिकारी के नेतृत्व में शहर में सड़क को कराया गया अतिक्रमण मुक्त।
Featured - मुख्य - May 10, 2023

अंचलाधिकारी के नेतृत्व में शहर में सड़क को कराया गया अतिक्रमण मुक्त।

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के राजकुमारगंज में सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है। बुधवार को नगर निगम की ओर से सीओ इंद्रासन शाह के नेतृत्व में अधिक्रमित सड़क को खाली कराया गया।

Advertisement

सीओ ने बताया कि सभी 35 लोगों को अतिक्रमित जगह को खाली कराने का नोटिस दिया गया था परंतु उन्होंने अतिक्रमित जगह को खाली नहीं किया। इस कारण नगर थाने की पुलिस के सहयोग से अतिक्रमित जगह को जेसीबी की मदद से खाली कराया जा रहा है। वहीं, प्रभारी नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि हसन चौक से पुअर होम के बीच जिन लोगों ने सड़क को अतिक्रमित किया था। उन लोगों को हटाया जा रहा है। जब तक अतिक्रमित जगह खाली नहीं हो जाती तब तक अतिक्रमण हटाने का काम चलता रहेगा।

Share