बिजली विभाग की लापरवाही से 75 वर्षीय वृद्ध को भी लगातार लगाने पर रहे हैं कार्यालय के चक्कर।

दरभंगा।अभिषेक कुमार
बिजली विभाग के बिल में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार आने और जिलाधिकारी द्वारा भी कई बार संज्ञान लेने बाद भी कोई सुधार नही आ रहा है। ताजा नमूना शहर के वार्ड 46 के काबिलपुर निवासी 73 वर्षीय शिवशंकर झा के साथ दिखने को मिला है जिन्होंने गलत बिल के कारण लाइन काट दिया जाने के बाद काफी मशक्कत के बाद सुधार करवाकर सात हज़ार रुपये जमा कर दुबारा कनेक्शन करवाया। 19 जुलाई को सब क्लियर होकर लाइन चालू हुआ और 25 जुलाई को मीटर रीडिंग केलिए आये प्रतिनिधि ने 1646 यूनिट कन्ज्यूम होने का नाम बोल कर 9688 रुपये का बिल निकाल कर थमा दिए। बिल देखकर हार्ट के पेशेंट श्री झा पुनः तनाव में आ गए। उनका दर्द साफ झलक आया जब उन्होंने कहा कि दो महीना दौड़ने के बाद बिल सही हुआ था और अब एक सप्ताह भी नही हुआ कि पुनः उन्हें कार्यलयों के चक्कर इस अवस्था में लगाने पड़ेंगे क्योंकि व्यवस्था के हाथों मजबूर हैं।

