Home मुख्य हीरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी छोटू झा ने कोर्ट में किया सरेंडर।
मुख्य - July 27, 2016

हीरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी छोटू झा ने कोर्ट में किया सरेंडर।

28_07_2016-27drg32a-c-2
दरभंगा:  प्रॉपर्टी डीलर हीरा पासवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी छोटू झा उर्फ संकल्प झा ने पुलिसिया दबिश के चलते बुधवार को सीजेएम विद्यासागर पांडेय की कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसे एक अगस्त तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस को चकमा देकर छोटू ने समर्पण किया। नतीजा, पुलिस को उसे रिमांड पर लेने का वक्त नहीं मिला। मामले के आइओ सह मब्बी ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि तीन दिनों की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। उसे रिमांड पर लेकर कई ¨बदुओं पर पूछताछ की जाएगी। सदर थाने के माधोपुर मखनाही गांव निवासी छोटू झा के समर्पण के बाद इस कांड में तीन लोग जेल चले गए। इससे पूर्व संजीव कुमार सिंह और रमण कुमार जेल में है। सोनू झा व करतार सिंह उर्फ सरदार बाहर है।
गौरतलब है कि 14 जून की सुबह हीरा को फोन पर बुलाकर आम के बगीचे में गोलियों से भून डाला गया।

Share

Leave a Reply