
ट्रैक्टर की ठोकर से अधेड़ की मौत।
दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डिलाही निवासी उमेश महतो (50) को रविवार की दोपहर छोटी डिलाही से केलवागाछी जाने वाली सड़क पर एक ट्रैक्टर ठोकर मारकर फरार हो गया। इसमें वे घायल होकर सड़क किनारे गिर गये।
परिजन उन्हें रात करीब आठ बजे लेकर डीएमसीएच इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही डीएमसीएच में मौजूद परिजनों चीत्कार करने लगे। मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने कहा कि उनके पति साइकिल से अपनी बेटी की ससुराल गए थे।

लौटते समय छोटी डिलाही से केलवागाछी चौक वाली सड़क पर ट्रैक्टर ने उन्हें ठोकर मार दी। मैं जब वहां पहुंची तो देखा कि मेरे पति सड़क किनारे बदहवास पड़े थे। किसी तरह उठाकर घर लाए। पति ने बताया कि ईंट भट्ठा का ट्रैक्टर मुझे ठोकर मारकर भाग गया। उनकी कमर के हिस्से में काफी चोट थी। भट्ठा मालिक कहने पर भी नहीं आए। इसके बाद हम लोग उन्हें लेकर डीएमसीएच पहुंचे।

