Home मुख्य स्टेट बैंक ने पेंशनरों की सुविधा केलिए शुरू की नई व्यवस्था।
मुख्य - August 4, 2016

स्टेट बैंक ने पेंशनरों की सुविधा केलिए शुरू की नई व्यवस्था।

IMG_20160805_034337_237

दरभंगा: गुरूवार को भारतीय स्टेट बैंक ने पेंशनर ग्राहकों के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय ने अपनी चार शाखाओं में कार्यकाल में परिवर्तन किया है। इस व्यवस्था के तहत हर माह के पहले सप्ताह में बैंक की शाखाएं सुबह नौ बजे ही खुल जाएंगी। यह अतिरिक्त अवधि सिर्फ पेंशनर ग्राहकों के लिए होगी। यह व्यवस्था दरभंगा मुख्य शाखा, लहेरियासराय, कमतौल व बेनीपुर शाखा में शुरू की गई है। गुरुवार को दरभंगा शाखा में इसका उदघाटन पेंशनर समाज के अध्यक्ष डॉ.बीके सिंह ने किया। मौके पर मौजूद बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण पांडेय ने कहा कि बैंक ग्राहकों को सुविधा देने को लेकर कटिबद्ध है। मुख्य प्रबंधक रविचंद्र ने कहा कि पेंशनरों को इस व्यवस्था से सहूलियत होगी। उप प्रबंधक रियाज अहमद ने कहा कि इस अतिरिक्त समय में उनका कार्य संपादित किया जाएगा। मौके पर कई बैंककर्मी व पेंशनर मौजूद थे।

Share

Leave a Reply