
शहर से 10 किमी के दूरी के गाँवों तक छात्रों केलिए स्पेशल बस चलाये जिला प्रशासन:- आइसा

दरभंगा।अभिषेक कुमार
बस एवं ऑटो द्वारा छात्रों से मनमाना भाड़ा वसूलने को लेकर आज छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एशोसियेशन ने लहेरियासराय-समस्तीपुर पथ को औझौल के निकट करीब दो घण्टे तक जाम कर दिया। बाद में सदर एसडीओ ने फोन पर वार्ता करके इसे गंभीरता से लेने एवं कार्य करने का आश्वाशन दिया तो जाम खत्म हुआ। विस्तृत जानकारी केलिए डीटीओ से मिलकर बात करने को कहा। जिला सचिव संदीप चौधरी ने बताया कि डीटीओ ने 2013 में निर्धारित सरकारी भाड़ा दिखाया एवं डीजल के कीमत की वर्तमान स्थिति के अनुसार 15 दिनों में नया ड्राफ्ट तैयार करने का नाम बोला। श्री चौधरी ने मांग की कि आमलोगों केलिए और छात्रों केलिए एक किराया नही हो, बल्कि छात्रों को रियायत मिले या शहर से 10 किलोमीटर की दूरी के गांव तक छात्रों केलिए विशेष बस चलवायी जाय। श्री चौधरी के मुताबिक डीटीओ साहब ने 15 दिन के अंदर कोई निष्कर्ष निकालने का आश्वासन दिया है।

