
नितीश कुमार दलित विरोधी: – अशोक यादव

दरभंगा। स्थानीय लहेरियसराय टावर पर आज शाम पाँच बजे दरभंगा जिला भाजपा की तरफ जिलाध्यक्ष हरी सहनी की अध्यक्षता मे मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पूतला फूंका गया। दलित छात्रों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति घटाकर एक लाख 15 हज़ार कर दिये जाने के विरोध मे दलित छात्र विधानसभा का घेराव करने गए जहां मुख्यमंत्री के इशारे पर इनपर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया। इसी के विरोध मे इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नितीश के दलित विरोधी होने का नारा भी लगा। पूर्व विधायक अशोक यादव ने कहा कि नितीश का दलित विरोधी चेहरा उसी समय सामने आ गया था जब जीतनराम मांझी को अपमानित कर गद्दी से उतार खुद गद्दी पर बैठे।
सभा मे जिलामंत्री अशोक नायक, मीडिया प्रभारी अमलेश झा,अर्जुन सहनी, बालेंदु झा,राजेश रंजन, आदित्य नारायण चौधरी, रामशंकर ठाकुर, सुजीत मल्लिक, विकास चौधरी, अशोक कुमार, समीर सिन्हा, संतोष पोद्दार, संतोष पासवान, उमेश चौधरी, मनीष जयसवाल, विनय दास, रतन दास, गौतम तनेजा बबलू पंजियार आदि समेत दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।

