टेम्पो-बाइक की टक्कर मे तीन घायल

दरभंगा: आज एक टेम्पो और बाइक की टक्कर मे बहेरी थाना क्षेत्र के बघौनी निवासी धन्यभाग्य यादव एवं उनकी पत्नी राजो देवी घायल हो गए।श्री यादव शुक्रवार के दिन 11:00 बजे बेता चौक में किसी डॉक्टर से दिखा कर पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल बरुआरा जा रहे थे। उसी क्रम में फेकला ओपी क्षेत्र के हरीपट्टी चौक पर एक अनियंत्रित टेंपो ने सामने से ठोकर मार दिया जिससे दोनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए एवं टैंपू भी पलट गया जिससे टेंपो चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। बताया जाता है हरीपट्टी निवासी कुशेश्वर मिश्रा के पुत्र संतोष मिश्रा टेंपो चला रहे थे। स्थानीय लोगों ने सभी जख्मी को डीएमसीएच में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों के द्वार उन लोगों की इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

