
घटिया मध्याह्न भोजन के साथ छात्र-छात्राओं ने किया सड़क जाम।

दरभंगा। ए. जिलानी
शुक्रवार की दोपहर से दरभंगा-बेनीपुर मुख्य पथ पर नारबांध चौक के समीप अटहर मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मध्याह्न भोजन के साथ प्रदर्शन करते हुये घंटो सड़क जाम कर दिया. उक्त घटना के संबंध में जाम कर रहे छात्रो ने बताया कि बहेड़ी प्रखंड के अटहर गांव स्थित मध्य विद्यालय अटहर में घटिया किस्म का मध्याह्न भोजन छात्रो के बीच लंबे समय से पड़ोसा जा रहा था. आज सबसे से घटिया किस्म का भोजन दिया गया, जिसके कारण हम सब छात्र अंधी, मूक-बधिर प्रशासन को जानकारी देने हेतु हम सब छात्र-छात्रायें दरभंगा-बेनीपुर मुख्य मार्ग को जाम किये है. जिलाधिकारी जबतक जाम स्थल पर आकर मध्याह्न भोजन का जांच नहीं करते है तबतक हमलोग भुखे प्यासे सड़क जाम रखेगें. जाम स्थल पर बेनीपुर एसडीओ अमित कुमार, बीडीओ प्रदीप कुमार झा, बहेड़ा थाना एवं सोनकी थाना पहुँच कर छात्र एवं छात्राओं को समझा बुझा कर जाम खाली करवाये।

