
मधुबनी: कोर्ट के फैसले के साथ बेटी को ठुकराया तो सास-ससुर ने बीच सड़क पे कर डाली दामाद की धुलाई।

मधुबनी से गौरव भरद्वाज की रिपोर्ट
मधुबनी कोर्ट में एक शख्स की उसकी पत्नी के साथ सास-ससुर ने भी जम कर धुलाई कर डाली.
शहर के बीचों-बीच लोगों कों पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल सीजेएम कोर्ट ने एक मामले में पति को पत्नी और बच्चे को साथ रखने का फैसला सुनाया लेकिन पति ने ऐसा करने से इंकार कर दिया. फिर क्या था पत्नी, सास-ससुर और पब्लिक ने मिलकर उसकी जमकर धुलाई कर दी.
लगे हाथ वहां खड़े लोगों ने भी कॉलर पकड़ कर उस शख्स को पीट डाला. पहले तो रणधीर नामक शख्स को लेकर उसके सास-ससुर एसपी के पास पहुंचे लेकिन एसपी साहब चैम्बर में नहीं मिले. इसके बाद उसे लेकर उसकी पत्नी एएसपी के पास पहुंची लेकिन एएसपी कोई फैसला नहीं कर पाये.
इस दौरान समाहरणालय कैम्पस में घंटों यह ड्रामा यूं ही चलता रहा. इस बीच आरोपी पति की पब्लिक ने भी जमकर पिटाई कर दी. सास-ससुर ने पहले तो अपने दामाद के मुंह में कीचड़ लगा दिया और फिर उसकी धुनाई भी कर दी. इस ड्रामे की सूचना पर मधुबनी नगर थाने की पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गयी.
पीड़ित पक्ष के मुताबिक उनकी लड़की की शादी कलुआही थाना के दयाल पाली गांव में रणधीर कुमार सिंह के साथ हुई थी शादी के कुछ ही महीने बाद दोनों अलग-अलग हो गये और इन दोनों का एक पांच साल का बेटा भी है.
पति ने आरोप लगाया कि यह बच्चा उसका नहीं है वहीं पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि उसका अवैध संबंध अपनी भाभी के साथ है. यह मामला कोर्ट में पहुंचा जहां कोर्ट ने पत्नी और बच्चे को साथ रखने का फैसला सुनाया जिसे मानने से पति ने इंकार कर दिया.

