Home मुख्य बाल विकास परियोजना ने निकाली प्रभात रैली।
मुख्य - August 6, 2016

बाल विकास परियोजना ने निकाली प्रभात रैली।

IMG-20160806-WA0038

दरभंगा: विश्व स्तनपान दिवस 1 अगस्त से मनाया जा रहा है जो 7 अगस्त तक मनाया जाएगा। इसी क्रम में आज दरभंगा के बाल विकास परियोजना सदर कार्यालय की ओर से शनिवार के दिन प्रभात रैली का आयोजन किया गया। प्रभात रैली की अगुवाई सदर बाल विकास परियोजना की सीडीपीओ मंजू कुमारी कर रही थी।सीडीपीओ ने बताया कि नवजात के लिए मां का दूध अति आवश्यक होता है जिसको लेकर आज हम लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं। यह कार्यक्रम 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा। मंजू कुमारी ने बताया इस कार्यक्रम में सभी पर्यवेक्षिका एवं 60-70 सेविकाओ ने भाग लिया। यह रैली सदर बाल विकास कार्यालय से प्रभात रैली निकालकर समाहरणालय होते हुए कमीशनरी  तक गया। उसके बाद वापस लहेरियासराय होते हुए अपने कार्यालय में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ मंजू कुमारी ने की। इसके अलावा प्रियंका कुमारी,रजनी वर्मा,मुन्नी कुमारी कुमारी, मीना कुमारी किरण देवी रीता कुमारी आदि भी शामिल थे।
Share

Leave a Reply