
महिला फल व्यवसायी के गल्ले से उच्चके ने उड़ाया सत्तर हज़ार।

दरभंगा: शनिवार के दिन डीएमसीएच के इमरजेंसी गेट पर एक फल व्यवसाई स्वर्गीय गंगाराम सहनी की पत्नी रेशमा देवी का उच्चको ने सत्तर हज़ार रुपये गल्ला से उड़ा लिया। पीड़ित रेशमा देवी ने बताया कि उसके फल की दुकान पर शनिवार के दिन 3:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति कस्टमर बनकर आया और बोला बड़ा बाबू के लिए अच्छा वाला सेब दो केजी दे दो। वह सेब दे दी। फिर वह व्यक्ति बोला पीछे रखा हुआ केला में से 5 दर्जन अच्छा केला निकाल कर दो। जब तक रेशमा देवी पीछे मुड़कर केला निकाल रही थी तब तक वह व्यक्ति उसके गल्ला से बटुआ में रखा ₹70000 लेकर चंपत हो गया। जब पीड़िता सामने देखी तो वह व्यक्ति वहां से गायब था। काफी कोशिश के बाद भी उन्हें उस व्यक्ति का पता नहीं चला। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नही हो पाया था।

