Home मुख्य सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार की स्थिति गंभीर।
मुख्य - August 6, 2016

सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार की स्थिति गंभीर।

20160806_143955

दरभंगा: रोसड़ाथाना क्षेत्र के गायघाट निवासी स्वर्गीय कल्लर चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र शिव कुमार चौधरी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को डीएमसीएच पहुँचाया  जहां इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया शिवकुमार बहेरा थाना क्षेत्र के बलनी गांव में रहकर आयाची मिथिला महिला महाविद्यालय में पुस्तकालय कर्मी है। शनिवार के दिन शिव कुमार चौधरी बलनी से किसी काम को लेकर साइकिल से दरभंगा आ रहे थे। उसी क्रम में बहेड़ा के पास एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से आकर ठोकर मार दिया जिससे चौधरी बेहोश हो गए एवं सर फट गया। जब तक लोग वहां पहुंचे तब तक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार भागने में सफल रहे। पीड़ित की स्थिति गंभीर बताई जा रही है

Share

Leave a Reply