Home मुख्य नगर विधायक की पहल पर टूटा शिक्षकों का अनशन।
मुख्य - August 6, 2016

नगर विधायक की पहल पर टूटा शिक्षकों का अनशन।

voi-2

दरभंगा: नगर विधायक संजय सरावगी ने बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संध द्वारा विगत 4 अगस्त से चल रहे भूख हड़ताल के समर्थन मे आज डीईओ कार्यालय पहुँच कर संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार मे शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। शिक्षकों को ससमय वेतन नही मिल रहा है।स्कूल मे किताबें नही मिल रही है ,शिक्षक के बाल बच्चे भूख, शिक्षा से वंचित हो रहे है और दूसरी ओर यह सरकार दलित छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई कर रही है। सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। ऐसी सरकार को सत्ता मे रहने का कोई अधिकार नही है। उन्होंने डीईओ से वार्ता कर इन भूख हड़ताल कर रहे शिक्षकों को समस्या को सुना एवं सड़क से सदन तक उनके साथ रहने का आश्वासन दिया। बाद मे विधायक के पहल पर डीईओ ने उनका अनशन तोडवाया।इस अवसर पर ऊनकै साथ इस संध के अध्यक्ष रेजाऊल्लाह, रफीउद्दीन , सौरभ कुमार सहित अनेक शिक्षक नेता एवं शिक्षक गण उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply