
पुलिस ने शराब व गांजा के साथ दो को किया गिरफ्तार।

दरभंगा: ए. जिलानी
दरभंगा पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा और 11 लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शराब बंद होने के बाद गांजे की बिक्री जिले में तेजी से बढ़ रही थी, जिसको लेकर पुलिस की एक टीम बनाई गई. गुप्त जानकारी के आधार पर लहेरियासराय थाना के शाहगंज बेंता के रहने वाले लक्ष्मी साह के पुत्र राजू साह को गांजे के साथ गिरफ्तार किया. वह अपने घर में तहखाना बनाकर गांजा रखता था और इसकी बिक्री बाबाधाम तक किया करता था. इससे पहले भी वह कई बार जेल जा चुका है. इसके उपर लहेरियासराय थाना में ही 415/15, 316/16 मामला दर्ज है. वहीं दूसरी तरफ हायाघाट थाना के धोगेपुर भंसारा के रहने वाला केशवलाल चौधरी का पुत्र रंजीत चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीते 8 जुलाई को इसके पास से 8 लीटर शराब बरामद किया गया था. यह शराब को कोल्ड्रिंग्स की बोतल में भरकर बेचता था और पुलिस के आते ही वे वहां से फरार हो गया था. हायाघाट थाना में इसके खिलाफ 61/16 मामला दर्ज है. दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

