Home मुख्य विडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यशाला का आयोजन।
मुख्य - August 6, 2016

विडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यशाला का आयोजन।

FB_IMG_1470501967192

दरभंगा : ए. जिलानी

भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में जानकारी दी गई कि शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2016 का आयोजन किया था. रैकिंग कार्य की कवरेज को बढ़ाने के उद्देश्य से शहरों एवं कसबो को प्रोत्साहित करने के लिए समय और अभिनव ढंÞग से मिशन की पहलों को सक्रिय रूप से कार्य करें. स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अन्तर्गत 500 शहरों की रैंकिंग के लिए दूसरा सर्वेक्षण आयोजित की जा रही है. कार्यशाला में बताया गया कि सर्वेक्षण का उद्देश्य कसबों एवं शहरों में रहने का बेतहर स्थान बनाने का है. इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री एम. बंकैया नायडू ने सिटिजन कॉल सेन्टर नम्बर 1969 स्वच्छ एप्स लाँच किया और कहा कि राष्टÑपिता महात्मा गांधी के स्वप्न का हवाला देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत उनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण था. कार्यशाला में जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, मेयर गौड़ी पासवान, नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, मो. अहमद हुसैन अंसारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार के अलावे उप मेयर बदरू जमा खान सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद थे.

Share

Leave a Reply