
एमएमटीएम कॉलेज में शिक्षाकर्मियों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए विधायक गामी।

दरभंगा : विधायक सह शासी निकाय के अध्यक्ष अमरनाथ गामी ने आज महाराजा महेश ठाकुर मिथिला महाविद्यालय पहुंचकर वहां कार्यरत शिक्षाकर्मियों का हाल-चाल लिया और अध्यक्ष बनने के अपने मिशन को दोहराया. उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि यह महाविद्यालय राज्य में अव्वल रहे. इसके लिए वे सकारात्मक पहल करेंगे. उन्होंने यहां तक कहा कि यहां के विकास के लिए वे मुख्यमंत्री तक जाने में नहीं हिचकेंगे. महाविद्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने शिक्षक और कर्मियों की समस्याओं को सुना. इस अवसर पर उन्होंने सबों को बोलने का मौका दिया. वैसे बैठक में यह बात उभरकर आई कि समय पर अनुदान नहीं मिलता है और इस दिशा में वे पहल करेंगे. उन्होंने कहा कि अनुदान राशि और आंतरिक संसाधन से शिक्षक-कर्मियों के बेहतरी का प्रयास होगा. जो सेवानिवृत होंगे, उनके लिए भी आर्थिक सहयोग का मार्ग तलासेंगे. इस अवसर पर लगे आरोप के बाद सचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. फिर लोगों ने सचिव की मान-मनोव्वल की और कहा कि आरोप झूठा है. जिसके बाद वे माने और फिर कहे कि राज्य सरकार से मांग की है कि सम्बद्ध कॉलेजों का सरकारीकरण यथाशीघ्र किया जाय. इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. उदयकांत मिश्र ने किया. चन्द्रशेखर झा बूढ़ाभाई ने जीवन मृत्यु से जूझ रहे शिक्षक विभव कुमार झा को सहयोग का प्रस्ताव रखा. जिसे स्वीकृत किया गया.

