Home मुख्य ब्रेकिंग: खराब मिड डे मील को लेकर सड़क जाम करने वाले बच्चों के अभिभावकों ने आवाज दबाने केलिए मुकदमा का आरोप लगाया।
मुख्य - August 7, 2016

ब्रेकिंग: खराब मिड डे मील को लेकर सड़क जाम करने वाले बच्चों के अभिभावकों ने आवाज दबाने केलिए मुकदमा का आरोप लगाया।

FB_IMG_1470414509387

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के नारबांध चौक के पास शुक्रवार को बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटहर गांव के स्कूली बच्चों के साथ अभिवावकों व उनके समर्थकों द्वारा स्कूल में लगातार खराब मिड डे मील मिलने और शिकायत पर कारवाई न होने से अजीज होकर आखिर में सड़क जाम कर दिया गया ताकि कम से कम अधिकारियों का ध्यान कम से कम जाए। पदाधिकारी एवं थाना ने समझा बुझा कर जाम भी खत्म करवा दिया। परंतु शनिवार को कुछ अभिभावकों ने सूचना दी कि सड़क जाम करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने को लेकर बहेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि उन्होंने किसी प्रकार की अभद्रता किसी पदाधिकारी के साथ नही की थी। उस समय किसी मुकदमे की बात भी नही थी पर आज एल समाचार पत्र के माध्यम से अचानक पता चला की प्राथमिकी में 16 लोगों को नामजद व 50 अन्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बहेड़ा थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने प्राथमिकी में अटहर गांव निवासी विरेन्द्र मंडल, रीतेश मंडल, रामकुमार पासवान, किशोरी लालदेव, देवेन्द्र लालदेव, रामनाथ पासवान, श्यामसुंदर पासवान, ¨ प्रिंस लालदेव, धर्मेद्र मंडल सहित 16 लोगों को नामजद व 50 अन्य को आरोपी बनाया है। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल एवं सम्बंधित पदाधिकारी की मिलीभगत से उनकी आवाज को दबाने केलिए मुकदमा कर परेशान करने की तैयारी है।

Share

Leave a Reply