तेज रफ़्तार बस ने बच्चे को कुचला।

दरभंगा, 07, अगस्त : बिहार में दरभंगा जिला के जाले थाना क्षेत्र में गांव के ब्रह्मस्थान से पूजा कर के वापस घर लौटन एके क्रम में तेज रफ़्तार बस से कुचल कर एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह 11.30 बजे BR 06 PA 8254 शिव महिमा ट्रेवल्स बस जाले से दरभंगा की ओर जा रही थी। मृतक भी साइकिल से घर जा रहा था, बस के तेज रफ्तार के कारण बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया, जिससे बस साइकिल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की साइकिल सहित सवार काफी दूर जाकर सड़क पर जा गिरा। जहां घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक नरेश ठाकुर का इकलौता पुत्र 14 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार था। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने 10 लाख के मुआवजे ने मांग को लेकर घोघराहा-जाले-बिठौली सड़क मार्ग को जाम कर दिया।

